फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक मोटरसाइकिल सवार तीन लोग ट्रक की टक्कर में जख्मी हो गए। तीनों घायल युवकों को फेज-6 सरकारी अस्पताल मोहाली ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद युवक नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों का इलाज मोहाली अस्पताल में चल रहा है। तीनों युवक खरड़ के निकट गांव खानपुर निवासी थे। इनमें मृतक युवक प्रदीप कुमार का शुक्रवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन

पार्टी के बाद यह तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। बाइक प्रदीप कुमार चल रहा था जबकि बाइक के पीछे उसका भाई अमन कुमार और एक दोस्त खान बैठे थे। खरड़ से कुराली की तरफ जाते समय जब यह शिवजोत एनक्लेव के निकट पहुंचे तो कुली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मृतक के भाई अमन कुमार की टांगों की हड्डियां भी टूट गई। मृतक के दोस्त खान के बयानों पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें