जीरकपुर। पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मगन कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मगन कुमार जीरकपुर और आसपास के इलाकों में चोरियां करता था। पुलिस टीम कोहिनूर ढाबा के पास मौजूद थी, इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मगन कुमार नाम का युवक जीरकपुर एरिया में चोरियां करता है, इस समय वह चोरी के मोटरसाइकिल के साथ सिंघपुरा गांव के नजदीक एक खंडहर प्रोजेक्ट के पास मौजूद है। वह मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस नई उसे आरोपी के चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।