फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पाबंदीशुदा टीकों समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। मजात पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पाबंदीशुदा टीकों समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान पन्नुआं निवासी वरिंदर सिंह उर्फ टिंकू के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सामने देखकर पैदल आ रहा एक व्यक्ति घबराकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके हाथ में पकड़े काले लिफाफे से पाबंदीशुदा दस टीके बरामद हुए। इस संबंधी वह पुलिस को कोई कागजात या मंजूरी नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर खरड़ अदालत में पेश किया। यहां से उसको 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें