फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 01:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
20 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन


मोहाली। पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विपिन, निवासी गांव बड़माजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। एएसआई दविंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ बलौंगी के नजदीक टैक्स बैरियर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पैदल आ रहा आरोपी सामने नाकाबंदी पर पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस पीछे मुड़ने लगा। लेकिन पुलिस पार्टी ने उसको काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस रिमांड में पूछताछ करेगी कि वह यह हेरोइन कहां से लेकर आया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें