मोहाली। पुलिस ने महंगी साइकिलें चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विजय कुमार निवासी बड़माजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना फेज-एक पुलिस ने बताया कि पवन कुमार निवासी चंडीगढ़ ने शिकायत दी थी। गांव मोहाली के पास से साइकिलें चोरी हुईं। जांच के दौरान यह आरोपी हत्थे चढ़ गया। इससे सात महंगी साइकिलें बरामद हुई हैं। आरोपी पर थाना बलौंगी में भी मोबाइल व साइकिल चोरी का केस दर्ज है।
साइकिलों की कीमत 20 से 50 हजार तक
कोरोना काल में साइकिलों के प्रति लोगों में क्रेज बढ़ा है। बहुत से लोगों ने महंगी साइकिलें खरीदकर सुबह शाम चलाना शुरू किया है। इसी का फायदा उठाकर साइकिल चोर भी सक्रिय हो गए। आरोपी से बरामद साइकिलों की कीमत 20 से 50 हजार के बीच है।