लालड़ू। लैहली चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक के पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लैहली चौकी के इंचार्ज एएसआई कुलवंत सिंह के नेतृत्व में वीरवार शाम को अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अंबाला की ओर से आ रहे एक युवक पुलिस को देखते ही वापस मुड़ने लगा तो पुलिस ने शक पर जैसे ही उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने काबू किए युवक की पहचान दलीप कुमार उर्फ राहुल मूल वासी यमुनानगर बताया है। वह फिलहाल किराए के मकान में अपने परिवार सहित मलोया, चंडीगढ़ में रहता है। उस पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उक्त नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे डेराबस्सी की अदालत में पेश किया तो जज ने उसका एक दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।