फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू गोशाला को जारी किए डेढ़ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बीते दिनों में लालड़ू स्थित गोशाला में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते हुई गायों की मौत के बाद वीरवार को जीरकपुर नगर काउंसिल के पार्षदों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से लालड़ू की गोशाला को डेढ़ करोड़ रुपये की राशि देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा हलका डेराबस्सी में बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू नगर काउंसिल ने सांझी गोशाला का निर्माण लालड़ू में किया। इसमें यह तय किया गया कि गोशाला के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जीरकपुर काउंसिल 60 फीसदी और डेराबस्सी नगर काउंसिल 40 फीसदी खर्च वहन करेगी। वहीं जमीन देने का जिम्मा लालड़ू नगर काउंसिल को दिया गया था।
शाम चार बजे हुई आपात बैठक, रूटीन फंड के अलावा जारी की ग्रांट
जीरकपुर नगर काउंसिल के पार्षदों की आपात बैठक वीरवार शाम 4 बजे काउंसिल दफ्तर में अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सोही की अध्यक्षता में बुलाई गई। इसमें विधायक एनके शर्मा भी उपस्थित हुए। कुलविंदर सोही ने बताया कि लालड़ू की गोशाला में हुई पशुओं की मौत के मामले का अकाली-भाजपा दल के नेताओं ने कड़ा संज्ञान लिया और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी व्यक्त की। बता दें कि जीरकपुर नगर काउंसिल की तरफ से दिए जाने वाले पैसे शेड, कमरे एवं बुनियादी जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने अमर उजाला को यह भी स्पष्ट किया कि जो फंड जारी किया जा रहा है, उसमें किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी बल्कि जो डेढ़ करोड़ रुपये देने का फैसला लिया गया है, वह रूटीन फंड से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें