फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गन पॉइंट पर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए की टीम ने गन पॉइंट पर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार किया है। एसएसपी मोहाली दीपक पारीक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरकीरत सिंह निवासी गांव छज्जू माजरा खरड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी को सीआईए ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 18 मार्च को सदर खरड़ थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट में नामजद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पुलिस को एक बुलेट मोटरसाइकिल (जो अंसल सोसाइटी खरड़ से चोरी किया था), मोटरसाइकिल आर-15 जो ग्लोबल सिटी हरलालपुर खरड़ से चोरी किया था। स्पलेंडर जोकि मोहाली क्षेत्र से चोरी किया था, एक जुपिटर स्कूटी जो देसूमाजरा रोड फरतुल्लापुर से चोरी किया था, दो अलॉय व्हील के साथ टायर (यह टायर मटौर क्षेत्र से दो वरना के चोरी किए थे), फेज-1 क्षेत्र से चोरी एक सेट अलॉय व्हील बरामद हुए हैं।
एसएसपी पारीक ने बताया कि 18 मार्च को सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी लांडरा रोड पर गांव संतेमाजरा में मौजूद थी। वहां एएसआई जतिंदर सिंह को सूचना मिली कि गुरकीरत सिंह निवासी गांव छज्जूमाजरा, जसप्रीत सिंह उर्फ भुरिया गांव रसूलपुर जिला फतेहगढ़ साहिब अपने अन्य साथियों के साथ मोहाली और चंडीगढ़ क्षेत्र में अवैध हथियार दिखाकर लूटपाट और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। यह गिरोह मोहाली व चंडीगढ़ क्षेत्र में सक्रिय था। कई लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका था।
विज्ञापन

इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में गिरोह के पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनका साथी गुरकीरत सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था, उसको अब काबू किया गया है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि 19 वर्षीय आरोपी गुरकीरत के खिलाफ पहले भी थाना सारंगवाल चंडीगढ़ में मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ 16 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था। वह 12वीं पास है। उसके खिलाफ थाना सिटी खरड़ में भी एक चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें