लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर खेल स्टेडियम के निकट से एक व्यक्ति को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव मगरा लालड़ू के रूप में की है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि स्टेडियम लालड़ू के निकट नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर उसके पास से शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।