फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्द और सेवा केंद्र में लगे कच्चे कर्मचारियों को तीन महीनों से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। फर्द केंद्रों और सेवा केंद्रों में ठेकेदारी सिस्टम के माध्यम से रखे गए कच्चे कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है जिस कारण उन्हें अपने परिवारों का गुजारा चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फर्द केंद्र और सेवा केंद्र खरड़ में काम करने वाले सतविंदर, सुखविंदर, मनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर तथा जतिंदर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व में बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है जिस कारण उन्हें अपना घरेलू खर्चा चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह पंजाब सरकार को कई बार मांग पत्र दे चुके हैं कि उन्हें डीसी रेट के अनुसार वेतन दिया जाए। पंजाब सरकार से मांग की कि कर्मचारियों को तंग करने वाली कंपनी का ठेका रद्द किया जाए और कर्मचारियों को डीसी रेट अनुसार वेतन दिया जाए। इस अवसर पर सिमरनजीत सिंह मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया तो वह बड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें