फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाजपा यूथ विंग प्रधान की थार पर रात को फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में 7/8 दिसंबर की रात बीजेपी मंडल-1 यूथ विंग के प्रधान गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर की गई फायरिंग और कुल्हाड़ी से किए हमले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी महताब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फेज-7 का रहने वाला है, वह अमृतसर का रहने वाला है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि टीम ने महताब को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की वह सफेद स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है, जिसमें सवार होकर हमलावर घटनास्थल पर पहुंचे थे। हालांकि फायरिंग में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल अब भी भागे हुए आरोपियों के पास है। जांच अधिकारी के अनुसार महताब सिंह ने अपने दो साथियों के साथ इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। दोनों फरार आरोपी मौली गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी धर-पकड़ के लिए लगातार छापा मार रही है। फिलहाल महताब को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरी तरफ भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ का कहना है कि मोहाली में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन


तीन माह पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद



पूछताछ में महताब ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामला आपसी रोड रेज का है, इसकी शुरूआत तीन माह पहले शुरू हुई थी। फेज-1 में महताब और गुरदीप सिंह की गाड़ियां एक-दूसरे से हल्की सी टकरा गई थीं। इसी दौरान महताब ने गुरदीप की गाड़ी पर हाथ मार दिया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। गुरदीप ने उसी समय अपने साथियों को फोन किया, लेकिन विवाद बढ़ने से पहले ही महताब वहां से चला गया। इसके बाद दोनों ने कई बार फोन पर लड़ने-भिड़ने का समय भी तय किया, लेकिन हर बार मामला टलता रहा। इसी रंजिश ने आखिरकार उग्र रूप ले लिया और महताब ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरदीप की थार पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें