फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला दिवस पर जरूरतमंद लड़कियों को लहंगे देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाई घनैया जी वेलफेयर एंड सर्विस केयर सोसाइटी ने चार जरूरतमंद लड़कियों राखी, मनीषा कुमारी, पूजा और सविता देवी को मुफ्त लहंगे, सूट, पैंट और कमीज भेंट कर सम्मानित किया। इन लड़कियों की शादी 12 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में होनी है। इस मौके पर सोसाइटी की ओर से सिलाई सेंटर मटौर में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना था। सोसाइटी के चेयरमैन केके सैनी ने कहा कि समाज की तरक्की में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की ओर से ‘लहंगा गैलरी’ की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी में सहायता करना और विवाह के दौरान होने वाले अनावश्यक खर्च और कपड़ों की बर्बादी को कम करना है। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के सदस्य हरिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉली चाहल, सपना चाहल, आरके शर्मा, राकेश पूरी, सतीश सैनी, मेघा शर्मा, प्रियांका, सिमरन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें