फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा मुक्ति यात्रा के दूसरे दिन विधायक कुलजीत सिंह रंधावा पहुंचे करकोर, बरौली व अमलाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब भर में कल से शुरू हुई नशा मुक्ति यात्राओं की श्रृंखला के दूसरे दिन डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव कड़कोर, बरोली और अमलाला के सरपंचों और निवासियों से मुलाकात की। उन्हें नशे से दूर रहने, अपने आसपास नशा गिरोहों में फंसे युवाओं का इलाज करवाने और नशा बेचने वालों के बारे में पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को पंजाब भर में नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 11,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों से अपील की कि सरकार की ओर से शुरू की गई कोई भी मुहिम तभी सफल हो सकती है जब लोग उसका पूरे दिल से समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यदि हम पंजाब को सचमुच रंगीन पंजाब और नशा मुक्त बनाना चाहते हैं तो हमें समाज से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

गांव करकोर में नशा मुक्ति यात्रा कार्यक्रम के दौरान जहां ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का सामूहिक संदेश दिया गया। गांव के युवाओं को क्रिकेट व वॉलीबॉल खेल किट भी भेंट की गई ताकि वे नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रख सकें।
गांव बरोली में नशा मुक्ति यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करने के अलावा नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। विधायक ने गांव में बन रहे खेल मैदान की प्रगति की समीक्षा की। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान को जल्द से जल्द पूरा कर गांव के युवाओं को सौंप दिया जाए।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव के खेल मैदान का दौरा भी किया और वहां मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत की। उनकी प्रतिक्रिया ली और पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उनका पूरा सहयोग मांगा।
इस अवसर पर डेराबस्सी के एसडीएम अमित गुप्ता, डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़, एसएचओ सुमित मोर, एसएमओ डॉ. धरमिंदर सिंह, नशे पर वार अभियान के डेराबस्सी हलके के संयोजक सुमित राणा, गांव कड़कोर के सरपंच जसदीप सिंह, गांव बरौली के सरपंच हरविंदर सिंह तथा गांव अमलाला के सरपंच नरिंदर सिंह, इन गांवों के सभी पंच, जागरूक लोग तथा युवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें