कुराली। गांव पडियाला में पाठी सिंह सम्मान सम्मेलन दौरान 1000 पाठियों और प्रचारकों को सम्मानित किया गया। खेल प्रमोटर और पंजाब किसान कांग्रेस के महासचिव गुरप्रताप सिंह पडियाला ने इसका अयोजन किया। समागम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंथ के प्रसिद्ध प्रचारक हरप्रीत सिंह मक्खू विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया, जिसके बाद रागी सिंहों ने गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर पर चरणजीत सिंह चन्नी ने पाठी सिंहो को सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा भूपिंदर सिंह माजरा वाले, परविंदर सिंह सुहाना, बहादुर सिंह पार्षद, डॉ. अश्वनी कुमार, हंस राज, जसविंदर सिंह भूरा, मुकेश राणा पूर्व पार्षद, गुरमेल सिंह पाबला पूर्व पार्षद, शिव वर्मा पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे।