मोहाली। जिले समेत पूरे पंजाब में अभी तक मंकी पॉक्स बीमारी का एक भी केस सामने नहीं आया है। इसकी जांच के लिए एक निजी स्कूल के तीन बच्चों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से एक बच्चे की रिपोर्ट में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी होने की पुष्टि हुई है। जबकि शेष दो सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि इस बीमारी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ समय बाद ही यह बीमारी खुद ही ठीक हो जाती है। जिले के एक नामी निजी स्कूल के चौथी कक्षा के तीन बच्चों के शरीर और पैरों पर सफेद निशान और लाल दाने बन रहे थे। इसके बाद सेहत विभाग ने तुरंत हरकत में आकर सभी बच्चों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। इनकी रिपोर्ट में इस बीमारी का खुलासा हुआ है।
सिविल सर्जन ने बताया कि हाथ, पांव और मुंह की बीमारी एक आम बीमारी है। यह दस साल से कम उम्र के के बच्चों को होती है। इसके मुख्य लक्षण मुंह में छाले हो जाना। अधिकारियों ने बताया कि यह रोग आमतौर पर 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है, जिनके मुख्य लक्षणों में मुंह में छाले और हाथ-पैर पर लाल चकत्ते शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। यह रोग कुछ दिनों के बाद अपने आप ठीक हो जाता है। सेहत विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। साथ ही हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। याद रहे कि जिन तीनों बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। वह सभी एक निजी स्कूल के प्राइमरी विंग में पढ़ाई करते हैं। स्कूल ने इन तीनों बच्चों को छुट्टी दे थी। साथ ही उक्त कक्षा की पढ़ाई ऑनलाइन करवाई जा रही थी। जबकि शेष स्कूल सामान्य दिनों की तरह चल रहा था।