फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में औसतन रोजाना आ रहे डेंगू के 15 मरीज, 17 दिन में कुल 254 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मौसम में ठंडक का एहसास होने के साथ ही शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या रोजाना औसतन 15 दर्ज की जा रही है। जिले में मंगलवार को भी डेंगू के 19 मरीज सामने आए हैं। साथ ही जिले में अक्तूबर में अब तक डेंगू के 254 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, फेज-6 सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी में हर दिन पांच से छह मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें डेंगू बुखार है और कुछ मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से भी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, हर शुक्रवार को डेंगू पर वार मुहिम भी चलाई जा रही है। इस मुहिम की शुरुआत जिले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बहलोलपुर गांव में की थी, जहां चेकिंग के दौरान पांच जगह से डेंगू का लारवा भी मिला था। इस साल अब तक डेंगू के 739 मामले के सामने आ चुके हैं, इनमें से डेराबस्सी में एक लड़की की मौत भी हुई थी। इसको लेकर डीएचओ डॉ. सुभाष का कहना है कि इसके लिए पहले रिव्यू किया जाता है, इसके बाद पुष्टि की जाती है, इसके बाद डेंगू से हुई मौत मानी जाती है।




बॉक्स

महीने डेंगू के मामले

जनवरी से जुलाई तक 29 केस

अगस्त 147 केस

सितंबर 275 केस

अक्तूबर 254 केस

(नोट- 17 अक्तूबर 2023 तक)




जिला रहा है डेंगू का हॉट स्पॉट
एक साल पहले 2022 में डेंगू के 1400 मामले सामने आए थे। इनमें से छह मरीजों की मौत भी हो गई थी। वहीं, जिला मोहाली हर बार डेंगू का हॉट स्पॉट रहा है, लेकिन इस बार भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने की मुहिम का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन





फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती है 35 मरीज

वहीं, शहर के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में इस समय डेंगू के 35 मरीज भर्ती हैं। सभी मरीज अभी स्थिर हालत में बताए जा रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि ज्यादातर मरीज बड़माजरा और जुझार नगर के इलाके से है, जो अभी भर्ती है क्योंकि यह बहुत ही भीड़ वाले इलाके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें