फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीयू की छात्रा से कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा को कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने ढाई लाख रुपये ठग लिए। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में रिधम शर्मा निवासी शिवा एनक्लेव खरड़ ने बताया कि 30 अगस्त को उन्हें सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का मैसेज आया, जिसने अपनी कंपनी के बारे में काफी बड़ी-बड़ी बातें कीं और कंपनी में रकम निवेश कर मोटा मुनाफा और कमीशन देने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उसने अलग-अलग तारीख पर पैसे उसके खाते में जमा करवा दिए। लेकिन इसके बाद न तो उसे कोई मुनाफा हुआ और न ही कमीशन मिला। इससे परेशान होकर उसने अपने पैसे वापस मांगने के लिए फोन किए। कुछ दिन तो वह उसे फोन करके टालता रहा, लेकिन इसके बाद अपना नंबर बंद कर लिया। वहीं, जब उसका नंबर नहीं लगा तो उसे पता लगा कि आरोपी ने उसे ठगा है और उसे कोई मुनाफा नहीं मिलेगा। इसके बाद उसने परेशान होकर सिटी खरड़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में डीएसपी खरड़-1 करण सिंह संधू ने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर आने वाले ऐसे मैसेज पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कभी भी पैसे दोगुना नहीं होते हैं। लोगों को मुनाफे का झांसा देकर शातिर ठगते हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मैसेज से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें