फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल खत्म, अस्पताल में ड्यूटी पर लौटीं नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 सिविल अस्पताल की सीनियर नर्सिंग स्टाफ हड़ताल खत्म हो गई। सारा नर्सिंग स्टाफ शनिवार को काम पर लौट आया। यह फैसला एसोसिएशन ने शुक्रवार को अमृतसर में उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी से हुई बैठक के बाद लिया गया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने नर्सिंग स्टाफ की मांगों को पूरा करने का फैसला लिया था। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है। नर्सिंग एसोसिएशन मोहाली के उपाध्यक्ष नर्स परमिंदर ने बताया कि हमारी मांग जायज हैं। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के साथ हुई बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने एसोसिएशन को विश्वास दिलाया था कि वे जो मांग कर रहे है वहीं सभी सही हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ को ग्रेड बी का दर्जा दिया जाएगा, साथ ही उन्हें नर्सिंग ऑफिसर का पद भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मांगे पूरा करने का विश्वास दिया है। इस कारण मोहाली के नर्सिंग स्टाफ द्वारा हड़ताल खत्म कर दी गई है।
फिलहाल शनिवार को नर्साें के द्वारा पूर्ण तौर पर काम नहीं किया गया। क्योंकि शनिवार को भी पंजाब के काफी नर्सिंग स्टाफ के द्वारा हड़ताल जारी रखी गई है उनका मानना है जब तक उन्हें अधिसूचना नहीं मिलती वे काम पर नहीं लौटेंगी। वहीं, इस मामले को लेकर अब 17 अक्तूबर को दोबारा बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें