फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनआरआई महिला का प्लॉट किसी और को बेचा तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। ऑस्ट्रेलिया निवासी एक एनआरआई महिला का प्लॉट किसी और को बेचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामला एनआरआई विंग में दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह बब्बू निवासी रंजीत नगर खरड़, राकेश कुमार उर्फ काका निवासी खानपुर व सोनू निवासी खानपुर के रूप में हुई है। मामले की शिकायत ऑस्ट्रेलिया निवासी कुलवंत कौर ने एनआरआई थाने में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


एनआरआई महिला कुलवंत कौर मूल निवासी गांव माजरी जट्टा की रहने निवासी हैं और इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने एनआरआई विंग में शिकायत दी थी कि गांव रडियाला में एक प्लॉट नवदीप सिंह बब्बू के माध्यम से खरीदा था। प्लॉट का कब्जा लेकर वह अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई, जहां उनके बच्चे रहते हैं। एनआरआई ने बताया कि वर्ष 2019 में वह ऑस्ट्रेलिया गए थे और कोविड के कारण इंडिया नहीं आ सके। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि साल 2022 में वह अपने गांव से चंडीगढ़ आए और वापस जाते हुए प्लाट देखने चले गए, लेकिन वहां जाकर देखा कि प्लाट पर किसी और ने कब्जा कर रखा था। इसके बाद पूछताछ से पता लगा कि उस प्लाट को राकेश कुमार ने खरीदा है, जिसका कहना है कि उसने प्लाट नवदीप सिंह को पूरे पैसे देकर खरीदा है। उन्होंने मामले की शिकायत एनआरआई विंग में दी। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420,447,120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें