फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खस्ता हाल चल रहे किलो और विरासती स्थलों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राज्य में स्थित पुराने खंडहर हो रहे किलों और विरासत से जुड़ी धरोहर को संवारने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग प्रोजेक्ट पर पूरी रणनीति से काम कर रहा है। इतना ही नहीं प्रोजेक्ट बढ़िया तरीके से पूूरे हों, इसके लिए अन्य राज्यों के मॉडल की भी स्टडी की जा रही है। इसके पीछे की कोशिश राज्य को टूरिस्ट हब बनाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और सरकार के राजस्व को बढ़ाना है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर सभी जिलों में काम शुरू हो गया है। विभाग इस प्रोजेक्ट पर इस तरह काम कर रहा है कि सैलानी राज्य के एक छोर से निकलकर दूसरी तरफ निकल जाएं। उसे हर जिले में कुछ नया और अद्भुत देखने को मिले। साथ ही उसके समय की भी बचत हो। वहीं, हर मौसम में पर्यटकों का झुकाव राज्य की तरफ रहे। इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में कई चीजें अच्छी भूमिका निभा रही है। इनमें पूरे इलाके के मजबूत रोड और हवाई मार्ग हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया का जमाना होने की वजह से यह काम काफी आसान भी हो गया है। क्योंकि हर एरिया में लोकल ब्लॉगर आदि सक्रिय हैं। जो कि अपने एरिया को केवल अपने इलाके में नहीं, बल्कि देश दुनिया में पहचान दिला रहे हैं।
इसके मद्देनजर सरकार ने मोहाली में जिले के गांव मनौली में स्थित मुगलों के समय के किले को संवारने की दिशा में काम शुरू किया है। हालांकि प्रोजेक्ट पर उम्मीद के मुताबिक काम शुरू नहीं हो पाया है। लेकिन उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट कामयाब रहेगा। इसी तरह खरड़ में भगवान राम से जुड़े अज्ज सरोवर और घड़ूआं में पांडवों के समय नहर को विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में काफी हद तक कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह जिला फतेहगढ़ साहिब में मुगल शासक शाहजहां द्वारा बनाए गए आम खास बाग को भी संवारा गया है। इस पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसको बिल्कुल नया रूप दिया जा रहा है। वहीं संघोल में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे श्री आनंदपुर साहिब, जालंधर और अमृतसर में ऐतिहासिक स्थलों को संवारा जा रहा है।
सारागढ़ी म्यूजियम की भी बदलेगी सूरत
फिरोजपुर में स्थापित किए गए सारागढ़ी म्यूजियम को भी सरकार ने अपग्रेड करने की योजना बनाई है। सरकार इस प्रोजेेक्ट पर भी निजी कंपनी के सहयोग से काम करेगी। करीब पांच साल के लिए किसी निजी कंपनी को ही इसकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर अक्तूबर से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसी तरह पटियाला मोहिंद्रा कोठी स्थित मेडल गैलरी और क्लवाइन म्यूजियम को भी संवारा जाएगा। उम्मीद है कि प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
अब ईको टूरिज्म पर भी रहेगा जोर
पंजाब सरकार के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जब बजट पेश किया था तो उस समय उन्होंने कहा था कि पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इनका लाभ नहीं उठाया जा सका है। जबकि राजस्थान, केरल और गुजरात ने इसका पूरा लाभ उठाया है। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार उच्च क्षमता वाले पर्यटनीय स्थल विकसित करना चाहती है। जिसमें कई चरणों पर काम किया जा रहा है। जंगलों और वनों में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में ईको टूरिज्म पर भी हमारा फोकस रहेगा। इससे सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें