फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव बलटाना के लोगों को अब मिलेगी सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। फर्नीचर मार्केट से लेकर गांव बलटाना क्षेत्र के लोगों को गहरे गड्ढों से निजात मिलेगी। इस क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क का लेवल करके इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यहां पर पिछले कई महीनों से बरसाती पानी की निकासी के पाइप डाले जा रहे थे। इसके अलावा इस पूरे क्षेत्र में सीवरेज लाइन भी डाली गई है। जिसके चलते पूरे गांव बलटाना की सड़कों को खोद दिया गया था। सड़क खोदने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ दिन पहले हुई बेमौसमी बरसात से इस सड़क पर कई लोगों के वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। लोगों ने इस संबंध में कई बार नगर परिषद में भी अपनी शिकायत दी थी। आखिरकार नगर परिषद ने इनकी मरम्मत शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें