फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब सलाहकार बनाएगा शहर को हरा-भरा, वीआईपी सिटी को मिलेगा नया लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की सड़कों, पार्कों और ग्रीन बेल्ट को अब नया और आधुनिक लुक मिलने वाला है। गमाडा ने पहली बार इस तरह की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सलाहकार डिजाइन तैयार करेंगे। इसका उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना है ताकि लोगों का जीवनस्तर बेहतर हो सके। इसके लिए बाकायदा सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में पार्कों और ग्रीन बेल्ट में पौधों का सही चयन, बैठने की जगह, वॉकिंग ट्रैक, आधुनिक लाइटिंग और अन्य सुविधाएं शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

खास ध्यान इस बात पर होगा कि जगहें न सिर्फ सुंदर दिखें बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हों। गमाडा का मानना है कि इस बदलाव से लोग प्रकृति के करीब आएंगे, ओपन स्पेस का इस्तेमाल बढ़ेगा और मोहाली का लुक वीआईपी सिटी के नाम के मुताबिक और भी निखरेगा। इस पहल को लेकर शहर के लोगों में भी उम्मीद है कि मोहाली के हर सेक्टर में ग्रीन बेल्ट और ऐसे पार्क बनेंगे, जहां परिवार और बच्चे सुरक्षित, साफ-सुथरे और आरामदायक माहौल में समय बिता सकेंगे। गमाडा का टारगेट है कि इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ सौंदर्यीकरण बढ़ेगा वरन सामाजिक जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाएगा।


शहर की खूबसूरती बढ़ाने में अहम है प्रोजेक्ट
गमाडा की योजना मोहाली के पूरे विजुअल और ग्रीन स्पेस मैप को बदलने की है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं होगा बल्कि डिजाइनिंग, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और लोगों के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार होगा। बैठने की सुविधाओं से लेकर वॉकिंग ट्रैक और लाइटिंग तक हर चीज प्लानिंग के तहत होगी। इससे सुरक्षा और सौंदर्य दोनों बढ़ेंगे। ऐसे में मोहाली की आने वाले सालों में एक मॉडर्न, ग्रीन और सुनियोजित सिटी के रूप में पहचान बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें