फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुधरेगी सरकारी स्कूलों की हालत, मिड डे मील भी मिलेगा बढ़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के बाजारों के साथ ही अब स्कूलों की दशा सुधारने में सरकार का ध्यान लग गया है। वीरवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने एक करोड़ बीस लाख रुपये विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने सरकारी मिडिल स्कूल फेज-2 की इमारत की मरम्मत के लिए साढ़े 9 लाख रुपये का चेक स्कूल को सौंपा। जबकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3बी1 में मिड डे मील के शैड के निर्माण के लिए स्कूल प्रिंसिपल को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि इसके बाद खाना बनाने से लेकर बांटने तक का पूरा एक ही छत के नीचे होगा। इसी तरह फेज-7 के पार्क नंबर 14 में 45 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इसके अलावा 23 लाख रुपये की लागत से कमांडो कांप्लेक्स की सड़क और 40 लाख रुपये की लागत से फेज-10 के बाजार की पार्किंग का नवीनीकरण किया जाएगा। इतना ही नहीं सेहत मंत्री ने फेज-7 और 11 में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सेहत मंत्री ने कहा कि बाजारों के नवीनीकरण का काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंधी करोड़ों रुपये की ग्रांट पहले ही दी जा चुकी है। वहीं, काफी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। सरकारी स्कूलों का स्तर उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी बनी हुई। लेकिन विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, डॉ. कमल कुमार गर्ग, निगरान इंजीनियर हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें