मोहाली। अब निगम के सभी सफाई सेवकों और कर्मचारियों को अपनी हाजिरी सीधे ड्यूटी स्थल से मोबाइल के जरिए ऑनलाइन लगानी होगी। निगम कमिश्नर के आदेश के तहत आधार-लिंक्ड अटेंडेंस सिस्टम से कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी और उनकी लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। साथ ही, एनजीटी के नियमों के अनुसार शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नया टेंडर भी जारी कर दिया गया है, जिससे कचरा प्रबंधन की सेवाओं में सुधार होगा।