कुराली। स्थानीय धर्म रक्षा समिति की ओर से श्री अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 फरवरी को श्री दुर्गा शिव शक्ति मंदिर धर्मशाला में विशाल धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का कार्ड प्राचीन डेरा बाबा गोसाई आणा के महंत धनराज गिरि ने रिलीज किया।
समिति के अनुसार सम्मेलन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसमें भजन-कीर्तन, बच्चों द्वारा सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्यों पर कार्यक्रम तथा विचारक प्रवक्ताओं के विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर महंत धनराज गिरि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आशीर्वाद देंगे। इस दौरान विचारक प्रवक्ता भी अपने विचार रखेगें। इस मौके राकेश अग्रवाल,तरूण कौशल, अरविंद अग्रवाल, सनी राणा, मुकुल भाटिया, विपन कुमार, सुनील कुमार, दलीप कुमार, रविंदर शर्मा, हरविंदर राणा, संजीव टोनी, कुलवंत कौर, अर्चना ठाकुर आदि भी उपस्थित थी।