फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब सीवरेज बोर्ड करेगा नयागांव में पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये के 33 कार्यों को नहीं किया पास
विज्ञापन

वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट ने लगवाए हैं कुल 28 ट्यूबवेल

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अब नयागांव में जल्द ही सीवरेज बोर्ड पानी की सप्लाई का काम शुरू करेगा। इसकी वजह है कि नगर परिषद ने अब वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट से यह काम ले लिया है। नगर परिषद की हाउस मीटिंग के दौरान यह प्रस्ताव पास होने के साथ ही एक अगस्त से नगर परिषद ही पानी की सप्लाई का काम देखेगी। इसके लिए नगर परिषद ने पहले ही सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा कर ली है और उनको सिर्फ काम देना बाकी है।

अब तक नयागांव में वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा ही काम किया जा रहा था। नयागांव में ज्यादातर ट्यूबवेल वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा ही लगवाए गए हैं। जिसमें अब तक 28 ट्यूबवेल शामिल हैं। वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उन्होंने पानी की अनवरत सप्लाई के लिए नगर परिषद को डेढ़ करोड़ रुपये के 33 एस्टीमेट दिए थे, लेकिन इसमें से कोई भी पास नहीं किया गया। उनका कहना है कि इस एस्टिमेट में कई ऐसी जगह शामिल थीं, जहां से पानी की छोटी पाइप लाइन डाली जानी थी तो कहीं पर अन्य काम करवाए जाने थे। नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले इस बदलाव के लिए काफी समय पहले ही लोकल बाडी को वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा लेटर लिखा जा चुका था, कि पानी की सप्लाई का काम नगर परिषद खुद करवाए।
विज्ञापन


एसटीपी बदलेगी नयागांव की सूरत
नयागांव में एसटीपी का काम शुरू होने वाला है। एसटीपी प्लांट लगने के साथ ही नयागांव में डाली गईं पाइप लाइनों का काम भी शुरू होगा। जिसके लिए सीवरेज बोर्ड की मदद ली जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीपी को लेकर लगातार मीटिंग जारी हैं। क्योंकि एसटीपी प्लांट के साथ ही नयागांव में सीवरेज का सिस्टम एकदम बदल जाएगा।
विज्ञापन



यूटीलिटी सर्टिफिकेट लिया, हैंडओवर इसी सप्ताह
नगर परिषद द्वारा वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा करवाए गए कार्यों का यूटिलिटी सर्टिफिकेट हाउस मीटिंग के दौरान ही ले लिया गया है। नगर कौंसिल के ईओ रवि कुमार जिंदल ने बताया कि अगले सप्ताह में वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट से काम औपचारिक रूप से ले लिया जाएगा। इससे पहले ही बोर्ड के अधिकारियोें से मीटिंग की जाएगी। जिसमें तय होगा कि आगे काम कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें