महिला के अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह यहां पर पढ़ाई करती है और पीजी में रहती है।
युवती ने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले उसकी जान पहचान अमन खान नामक एक युवक के साथ हुई थी। इसके बाद वह फोन पर एक दूसरे से बातचीत करने लगे थे। बातचीत के दौरान अमन खान उसे कहता था कि वह उसकी पढ़ाई पूरी होने के बाद उसके साथ शादी कर लेगा। लेकिन मार्च 2024 में छुट्टियों के दौरान अपने घर चली गई थी। उन्होंने बताया कि पहली बार वह 9 जनवरी को अमन खान से मिली थी तो वह उसे डेराबस्सी स्थित एक लॉज में ले गया था। जहां उसने उसको बहका फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली।
इसके बाद 19 जून को अमन खान ने दोबारा उसी लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकियां दीं कि यदि वह किसी को इस बारे में बताएगी तो वीडियो व फोटो सोशल मिडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद वह काफी डर गई। इसके कुछ समय बाद उसने अपने परिवार को सारी बात बताई तो उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार अमन खान के खिलाफ दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।