फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब प्रॉपर्टी होगी डिजिटल, हाउस नंबर पर लगेगा क्यूआर कोड

विज्ञापन
नगर परिषद जीरकपुर का भवन। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद ने अब हर प्रॉपर्टी पर नजर रखने और उसको टैक्स के दायरे में लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरूआत प्राॅपर्टी को डिजिटलाइजेशन करने और क्यूआर कोड वाला हाउस नंबर (यूआईडी नंबर) अमल में लाने से किया जाएगा। नगर काउंसिल जीरकपुर के म्यूनिसिपल इंजीनियर चरणपाल सिंह के अनुसार नगर काउंसिल ने 2012-13 में शहर की प्रॉपर्टी का मैनुअल सर्वे करवाया और उसके बाद 2015-16 में (जीआईएस) भौगोलिक सूचना प्रणाली से सर्वे करवाया। 2016-17 के बाद नगर काउंसिल जीरकपुर की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का मुलाजिम मौके पर जाकर प्रॉपर्टी संबंधी डिटेल अपडेट करता रहा है। अब यह व्यवस्था बदल जाएगी।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2016 के नोटिफिकेशन के अनुसार गांव छत, नगला ,सनौली, अड्डा झुंगिया को नगर परिषद जीरकपुर में शामिल किया गया था। इसके पांच साल बाद 2021-22 में इन सभी गांवों का सर्वे करवाया गया। नियमों के अनुसार इनसे प्रॉपर्टी टैक्स लेना शुरू कर दिया गया। आने वाले समय में सरकारी निर्देशानुसार पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक डाटा अपडेट करेंगे। जो प्रॉपर्टी रह गई है उसका सर्वे करके उसका डिजिटलाइजेशन किया जाएगा और उसके बाद हर एक प्रॉपर्टी पर अल्युमिनियम की नंबर प्लेट लगाई जाएगी जिसके ऊपर प्रॉपर्टी का क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। जिसे स्कैन करने के बाद उस प्रॉपर्टी संबंधी सारी जानकारी सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए करीब 6 महीने का समय लगेगा।




हर प्रॉपर्टी मालिक से प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करना नगर काउंसिल अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस वित्तीय वर्ष में नगर काउंसिल जीरकपुर को पिछले वर्ष के मुकाबले कम प्रॉपर्टी टैक्स मिलना चौकाने वाली बात है। नगर काउंसिल जीरकपुर सारे शहर का प्रॉपर्टी का डाटा अपडेट करके नंबर प्लेट लगा देगी तो टैक्स वसूली बढ़ सकती है। - दीपेंद्र ढिल्लों, हलका प्रभारी कांग्रेस पार्टी।
विज्ञापन




शहर का डिजिटल सर्वे करवाकर हर एक प्रॉपर्टी के ऊपर प्रॉपर्टी टैक्स की नंबर प्लेट लगाई जाती है तो यह बहुत अच्छी बात है। टैक्स अदा करने के बाद भी दफ्तर में गए लोगों को मुलाजिम परेशान करते हैं। अगर यह नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया मुकम्मल हो जाती है तो प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने वाले लोगों के लिए बहुत आसानी होगी और इस नंबर के आधार पर वह अपना टैक्स अदा कर सकेंगे। - संजीव खन्ना, हलका प्रभारी भारतीय जनता पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें