फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश की सबसे ऊंची मीनार के पास होगी किसान महासभा

विज्ञापन
मोहाली में होने वाली किसान महासभा के बारे में बताते आयोजक। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ अब देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार के पास स्थित मैदान में रविवार को किसान महासभा होगी। यह वहीं मैदान है, जहां पर बाबा बंदा सिंह बहादुर ने उस समय के किसानों को मुगलों से लोहा लेकर उनकी जमीन की मलकीयत दिलाईं थीं।
विज्ञापन

वीरवार को मोहाली प्रेस क्लब, फेज-4 में एक प्रेस कांफ्रेंस में नौजवान किसान एकता मोहाली के परनीत सिंह, हरिन्दर सिंह, दिलप्रीत सिंह ने बताया कि 7 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाली इस किसान महासभा में संयुक्त किसान मोर्चे में किसान नेता गुरनाम सिंह चडूनी, बलदेव सिंह सिरसा शामिल होंगे। इस महासभा में पंजाबी गायक जस्स बाजवा, बीर सिंह, अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी, करमजीत अनमोल, भारतीय किसान यूनियन से मेहर सिंह थेड़ी, रविंदर सिंह देह कलां और गुरप्रीत सिंह नियामियां भी शिरकत करेंगे। इनके अलावा नवदीप सिंह, नूर चाहल, गौरवदीप सिंह, पीयू की विद्यार्थी नेता कनुप्रिया, प्रतीक मान इस सभा में मुख्य वक्ता होंगे। जो कि ग्रामीणों के अलावा शहरों के लोगों को भी किसान आंदोलन के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि के नए तीन कानूनों से हर आम आदमी को होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी देगे।
उन्होंने बताया कि नौजवान किसान एकता चंडीगढ़, किसान वेलफेयर सोसाइटी पंजाब, गुरुद्वारा तालमेल कमेटी मोहाली, मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बाबा गाजीदास जी क्लब, युनाइटेड सिख, पुआदी मंच समेत कई लोग उनका सहयोग कर रहे हैं। परनीत सिंह ने कहा कि इस सभा में प्रत्येक वर्ग और धर्म के लोग हिस्सा लेंगे। अवनीत सिंह ने बताया कि किसान, विद्यार्थी और कर्मचारी हिस्सा लेने के लिए संदेश भेज रहे हैं। हरिंदर सिंह ने कहा कि इस अवसर पर गीत, कविताएं और भाषण किसान आंदोलन के संबंध में होंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में आसपास के शहरी लोगों को भी इस महासभा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें