मोहाली। खरड़ के जिन लोगों ने अभी तक प्रापर्टी टैक्स नहीं भरा है। उन लोगों की सुविधा के लिए नगर काउंसिल खरड़ ने अनूठी पहल की है। लोग अब तीस सितंबर तक शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन भी प्रापर्टी टैक्स चुका पाएंगे। इसके लिए उन्होंने नगर काउंसिल खरड़ के दफ्तर में जाना होगा। काउंसिल अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है कि तय समय में टैक्स भर दे वरना उन्हें जुर्माने के साथ टैक्स चुकाना होगा।
जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल की तरफ से तीस सितंबर तक साल 2019-2020 तक प्रापर्टी टैक्स चुकाने वाले लोगों को दस फीसदी छूट दी जा रही है। काउंसिल अधिकारियों का कहना है कि तय समय के बाद टैक्स चुकाने वाले लोगों को जुर्माने की राशि समेत टैक्स भरना होगा। वहीं, शनिवार व रविवार को टैक्स भरने की सुविधा देने के पीछे की सोच यही है कि रहते लोग आसानी से टैक्स भर पाएं क्योंकि खरड़ नगर काउंसिल एरिया में रहने वाले अधिकतर लोग वर्किंग है। ऐसे में उन लोगों के पास समय का अभाव रहता है। इसके चलते यह सारी मुहिम चलाई है।
जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल प्रापर्टी टैक्स भरने संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विभिन्न इलाकों में फ्लेक्स बोर्ड लगाकर और मुनियादी आदि करवाने के साथ ही पैंफलेट व ब्रॉशरों के माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति छूट न जाए।