फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर के चंडीगढ़ बैरियर पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के चंडीगढ़ बैरियर पर शनिवार की शाम छह बजे जाम लग गया। इसके चलते चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से आने-जाने वाले यात्रियों कोदिक्कतें पेश आईं। शाम छह से साढ़े सात बजे तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक में फंसे लोगों के अनुसार द विलेज रिजॉर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था और रिजॉर्ट का एंट्री गेट हाईवे की तरफ होने के चलते कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों के वाहनों का हाईवे पर तांता लग गया। इसके चलते जाम लग गया और लोग जाम में करीब दो घंटे तक फंसे रहे। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जीरकपुर थाने के एसएचओ गुरचरण सिंह और उनकी टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जीरकपुर के एसएचओ गुरचरण सिंह ने बताया कि दस बजे कार्यक्रम बंद करवा दिया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में कुछ गायक प्रस्तुति देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें