फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब नगर परिषद और वाटर वर्क्स के बीच फंसे अनुबंध कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। अब नयागांव में काम करने वाले कर्मचारी नगर परिषद और वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट के बीच फंस गए हैं। मामला है नगर परिषद की ओर से वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट से पानी सप्लाई के काम को वापस लेने का। ऐसे में वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट के नयागांव में कर्मचारियों का काम खत्म हो जाएगा। यह कर्मचारी नगर परिषद के साथ काम नहीं करना चाहते हैं और फिलहाल वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट ने इन कर्मचारियोें के लिए अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। कर्मचारियों की घबराहट इस वजह से है क्योंकि यह सभी कांट्रेक्ट पर हैं।
विज्ञापन

अबकी बार नगर परिषद की हाउस मीटिंग के दौरान यह प्रस्ताव पास होने के साथ ही एक अगस्त से नगर परिषद नयागांव ही पानी की सप्लाई का काम देखेगी। इसके लिए लगातार वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की मोहाली शाखा की मीटिंग का दौर जारी है। इन सभी कर्मचारियों का कहना है कि नयागांव वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट में वह लगातार 15 से 20 सालों से लगातार काम कर रहे हैं। हमारे करीब तीस कर्मचारी हैं। सभी कर्मचारी चाहते हैं कि उनको वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट में ही एडजस्ट किया जाए।
विभाग बताए ट्यूबवेल ऑपरेटर काे कहां एडजस्ट करें


वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट नगर परिषद नयागांव को काम हैंडओवर कर रहा है। हमको किसी विभागीय अधिकारी ने इसकी सूचना नहीं दी। नयागांव वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के ट्यूबवेल ऑपरेटर स्टाफ को विभाग लिखित में लेटर दें कि उनको कहां पर एडजस्ट करना है। कहां उनकी ड्यूटी लगानी है। हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो पूरे जिला मोहाली की पूरी वाटर सप्लाई बंद कर दी जाएगी। अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं निकला तो पूरे पंजाब में वाटर सप्लाई बंद कर दी जाएगी। -मेजर सिंह, जिला प्रधान, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन
विज्ञापन

एडजस्ट नहीं किया तो देंगे धरना


वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट नयागांव के स्टाफ को कहीं मोहाली जिले में एडजस्ट कीजिए। यदि हमको कहीं एडजस्ट नहीं किया तो एक्सईएन दफ्तर के सामने परिवार और बच्चों के सहित अनिश्चित समय के लिए धरने पर बैठ जाएगें। हमारी बात नहीं मानी तो स्टेट कमेटी का सहारा लिया जाएगा अगला प्रोग्राम स्टेट कमेटी तय करेगी क्या करना है। -संजीव कुमार बंटी, ब्रांच प्रधान नयागांव, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें