फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंपनियों में शिफ्टों में होगा काम, अधिकारी रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना वायरस से बचने के लिए जिला प्रशासन का थिंक टैंक पूरी प्लानिंग से जुटा हुआ है। इसको लेकर वीरवार को प्रशासन ने तय किया है कि आईटी, इंडस्ट्रियल सेक्टर और कारपोरेट ऑफिसों को बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि यहां पर शिफ्टों में काम किया जा सकता है। वहीं, जो अन्य स्टाफ है, उसे वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए। इस बात की पुष्टि खुद डीसी गिरीश दियालन ने की है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेशों की पालना को यकीनी बनाया जाएगा। इस पर प्रशासन के अधिकारियों की टीमें निगरानी रखेंगी। डीसी ने बताया कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। लोगों को आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी रखनी होगी। इससे 50 से अधिक लोग एक जगह जमा नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा वहां पर हाथ आदि धोने की उचित सुविधा रहेगी। इसके अलावा जिस व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं है। उसे खुद ही घर रहना चाहिए। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों की रहेगी। इसके अलावा इन आदेशों एसएचओ, ईओ, एमसी, डीडी फैक्टरी, एसडीएम और डीएपी भी इस मामले की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें