फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात या धुंध में भी दूर से दिखेंगे बैरिकेड, हादसों पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
नए बैरिकेड्स के साथ मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और क्लब के सदस्य। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। रात के समय या धुंध की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए मोहाली पुलिस ने एक और कदम उठाया है। अब पुलिस ने नाकों आदि के लिए प्रयोग होने वाले बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को बैरिकेड्स दूर से ही नजर आ जाएंगे, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की सड़कों पर लाइनिंग सिस्टम से लेकर रोड सेफ्टी संबंधी इंतजाम भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस काम में रोटरी क्लब की ओर से मोहाली पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। मोहाली ट्रैफिक पुलिस के एसपी गुरजोत सिंह कलेर का कहना है कि सर्दी के मौसम में अक्सर धुंध छाई रहती है। इस कारण कई बार रास्तों पर रखे बैरिकेड्स वाहन चालकों को नजर नहीं आते हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड सेफ्टी परियोजना के तले इस काम को शुरू किया गया है।
पहले चरण में 100 से अधिक बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई है। इसके लिए लाल और पीला रंग इस्तेमाल किया गया है। पीला रंग इसलिए इस्तेमाल किया है कि यह काफी जल्दी नजर आता है। इसके अलावा लाल टेप पर लाइट पड़ने से यह चमकती है, जिससे यह बैरिकेड्स दूर से ही नजर आ जाएंगे। एसपी गुरजोत सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रैफिक अधिक रहता है या जहां दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं वहां उक्त बैरिकेड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। यह बैरिकेड्स मोहाली के अलावा खरड़, जीरकपुर, एयरपोर्ट और सब डिवीजन डेराबस्सी के क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें