फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बने पहेली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3ए से नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अभी तक मटौर थाने की पुलिस के खाली हाथ हैं। पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें छापामारी कर रही हैं। दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो यह केस सुलझाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। क्योंकि पीड़ित लड़की कुछ भी साफ नहीं कर पा रही है। आरोपी उसे कहा लेकर गए और कहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के वाहन के बारे में भी साफ नहीं कर पा रही है। लेकिन मामले में पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिए हैं। इससे पहले लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने उक्त केस दर्ज किया था। जिसमें लड़की की मां ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी को फेज-3ए से कार सवारों ने अगवा किया था। जिसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी उसे कार से फेंककर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें