फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोहगढ़ मोड़ पर बंद लाइटें, हादसे और जाम का बन रहा कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला राजमार्ग पर स्थित लोहगढ़ मोड़ पर ट्रैफिक लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। ट्रैफिक लाइटें बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। यह एक व्यस्त मार्ग है, जिससे कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। खासकर व्यस्त समय में वाहन चालक जाम में काफी समय तक फंसे रहते हैं। स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह जयपाल, गुरमेल सिंह और सुरेंद्र पाल ने बताया। चालकों के अपनी सुविधा से निकलने के प्रयास से यातायात अव्यवस्थित हो जाता है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है। लोहगढ़ मोड़ की ट्रैफिक लाइटों को जल्द ठीक करवाया जाए। इससे यातायात सुचारु होगा और लोगों को रोजाना के जाम तथा हादसों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें