खरड़। सेक्टर-117 में दिवाली की रात जमीन विवाद के चलते गैराज मालिक की 14 कारों में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में ऑटोमार्ट वर्ल्ड का मालिक गुरदीप सिंह, उसका बेटा हरमन सिंह, दामाद गैरी, जय सिंह और जसवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया कि उसका गैराज आरोपी की जमीन पर है। मोहाली अदालत में चल रहे विवाद का बदला लेने के लिए यह आगजनी की गई। 8 नवंबर को अजय को गैराज में आग लगने की सूचना मिली थी। आग में 14 कारें और एक पवित्र ग्रंथ क्षतिग्रस्त हो गए। 9 नवंबर को सोहाना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में साजिश के कोण से जांच जारी है।