फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबने वाला जहाज : कुलजीत रंधावा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलके में कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के कारण डूबता हुआ वह जहाज है जिसको देखकर लोग इसको छोड़ कर जा रहे हैं। यहीं कारण है कि दीपइंद्र सिंह ढिल्लों को छोड़कर लोग रोजाना आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। यह बात डेराबस्सी हलके से आप के उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा ने चुनाव प्रचार के कही। उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों की लूट से लोग पूरी तरह तंग आ चुके हैं जो आम आदमी पार्टी में नया बदलाव देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस और अकाली दल ने राज्य में बुरी तरह से भ्रष्टाचार फैलाया हुआ है, उसी तरह हलका डेराबस्सी में अकाली दल के विधायक एनके शर्मा और कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने सरेआम लूट मचाई हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दोनों की लूट का पर्दाफाश कर कार्रवाई की जाएगाी। इस मौके पर उनके साथ सुरिंद्र सिंह परागपुर और अन्य समर्थक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें