मोहाली। वीआईपी जिले में सोमवार को कोरोना महामारी से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। इतना ही नहीं महामारी से केवल तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें मोहाली शहर का कोई मरीज नहीं है। काफी समय के बाद यह स्थिति बनी है जब किसी संक्रमित की जान नहीं गई और दो दिन से सिर्फ 3 संक्रमित ही आ रहे हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण जरूर करवाएं, तभी महामारी से बचा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को संक्रमित हुए तीन लोगों में ढकोली से एक और खरड़ के दो लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 68373 केेस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67230 लोग तंदुरुस्त हुए हैं और 1056 लोगों की मौत हो चुकी है।