फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नांदेड़ साहिब से दिल्ली, अमृतसर के लिए तीन अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी हवाई अड्डा नांदेड़ से पंजाब, दिल्ली और अमृतसर के लिए हवाई उड़ानें तीन अगस्त से शुरू हो रही हैं। यह उड़ानें पंजाब से जाने वाले सिख श्रद्घालुओं के लिए सुविधाजनक हैं। इससे वह बहुत खुश हैं। एयर इंडिया द्वारा कोरोना महामारी के बाद शुरू की जा रही हवाई उड़ानों को लेकर लंगर साहिब गुरुद्वारा के मुख्य जत्थेदार संत बाबा नरिंदर सिंह, संत बाबा बलविंदर सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के सुपरिंटेंडेंट भूपिंदर सिंह मिनहास, गुरविंदर सिंह बाबा, रविंदर सिंह बुंगई, नानक साईं फाउंडेशन के चेयरमैन पंदरीनाथ बोकार और रूपिंदर सिंह शामपुर ने एयर इंडिया द्वारा श्री नांदेड़ साहिब, श्री अमृतसर और दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू करने का स्वागत किया है। पंदरी नाथ बोकर ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी हवाई अड्डे के मैनेजर गजेन्द्र गुटे के अनुसार पंजाब तथा दिल्ली से बड़े स्तर पर श्रद्वालु सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ -अबचलनगर साहिब में दर्शनों के लिए जाते हैं और इसके अलावा बिंदर शहर स्थित गुरुद्वारा नानक झीरां में भी संगत नतमस्तक होनेे के लिए जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें