फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटकर दो बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर थाने के अंतर्गत क्षेत्र में झपटमारी और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाए। दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दो झपटमार सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग महिला नीना कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका फेज-3बी1 में एचएम-55 मकान नंबर है। वह अपनी जानकार महिला के साथ कहीं बाहर गई थी, जब वह घर लौट रही थी तो घर से कुछ दूर बाइक सवार दो युवक पहले से खड़े थे। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था।

जब वह गली में मुड़ रही थी तो दोनों झपटमार पहले उनसे आगे निकले और फिर लौटकर आए और पीछे बैठे युवक ने उनकी सोने की चेन झपट ली। झपटमारों के साथ हुई धक्का-मुक्की में वह नीचे भी गिर गई। दोनों झपटमारों ने हेल्मेट पहने हुए थे और दोनों चेन झपट कर वहां से फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस दोनों झपटमारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात नौ बजे महंगी साइकिल चोरी

इसी तरह दूसरे मामले में सेक्टर-71 में कोठी नंबर-1069 से एक चोर घर में खड़ी महंगी साइकिल चुराकर फरार हो गया। यह वारदात मंगलवार शाम पौने 6 बजे की है। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक घर में घुसा और उसके बाद वहां पड़ी महंगी साइकिल लेकर आसानी से वहां से फरार हो गया। इस चोर की उम्र 16 से 17 साल की लग रही है। दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें