फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विकास नगर में ड्रेनेज लाइन नहीं, जलभराव से धंसी सड़कें, सैकड़ों लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना के वार्ड-7 स्थित विकास नगर कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। बारिश और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण गलियों में जलभराव हो रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़कें जगह-जगह से धंस गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में सीवरेज ओवरफ्लो होने से दूषित पानी घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को आवाजाही के साथ-साथ रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय पार्षद के अनुसार, कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन बिछाने की परियोजना करीब एक साल पहले मंजूर हुई थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। पंचकूला-जीरकपुर हाईवे से सटी विकास नगर कॉलोनी में हजारों लोग रहते हैं। इनमें अधिकांश नौकरीपेशा हैं और रोजाना काम के लिए आवागमन करते हैं। कॉलोनी बलटाना के दूसरे क्षेत्रों को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाती है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से यहां के हालात बिगड़ रहे हैं। गलियों में लंबे समय तक पानी जमा रहने और लगातार नमी के कारण सड़कें कमजोर हो गई हैं। कई जगह सड़क धंसने से गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है। कोट कॉलोनी की सड़क जगह-जगह से धंसी हुई है। वीरवार सुबह एक बाइक सवार धंसी सड़क में गिरकर हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद मिट्टी और ईंटें डालकर सड़क को समतल करने का प्रयास किया गया। प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देकर सड़क की स्थायी मरम्मत करवानी चाहिए। - मनोहर लाल, वरिष्ठ नागरिक।



इस कॉलोनी में सालों से रह रहे हैं, बीते एक साल से जलभराव की समस्या ने परेशान करके रखा हुआ है, क्योंकि बरसात के दिनों में बारिश के पानी के साथ सीवरेज के ढक्कनों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों के अंदर घुस जाता है। इससे घरों में गंदगी फैलने के साथ रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी होती है। -मिथलेश पाठक, गृहिणी
विज्ञापन




विकास नगर कॉलोनी में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाने की परियोजना करीब एक साल पहले मंजूर हुई थी। इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। परियोजना में देरी के कारण कॉलोनी में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। -सुरेश सैनी, पार्षद, विकास नगर कॉलोनी, बलटाना
विज्ञापन




विकास नगर कॉलोनी में सड़क धंसने और जलभराव की समस्या का अधिकारियों से पता करवाया जाएगा। इसके कारणों की जानकारी लेने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी, ताकि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। - विक्टर संधू, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें