फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छह साल से पदोन्नति लंबित, नाइपर कर्मियों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भूख हड़ताल और असहयोग आंदोलन कर अपनी मांगों को मनवाने पर टिके हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नाइपर के कर्मचारियों का पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन वीरवार को 52वें दिन में प्रवेश कर गया। उनकी पदोन्नति पिछले छह वर्षों से लंबित है। कर्मचारी भूख हड़ताल और असहयोग आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्हें लगातार आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मामले में अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सोमवार को नाइपर प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा। बैठक में कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों का मुद्दा उठाया जाएगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ होने वाली बातचीत से छह वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता निकलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें