फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल छोड़कर ‘आप’ में जाएं एनके शर्मा : बलबीर सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने अकाली नेता एनके शर्मा पर आम आदमी पार्टी की भाषा बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह अकाली दल को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं क्योंकि अकाली दल राज्य में आम आदमी पार्टी की ‘बी’ पार्टी के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनके शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी अकाली पार्टी के उम्मीदवार की जगह अपने बिजनेस पार्टनर कुलवंत सिंह की मदद की थी। इससे अकाली उम्मीदवार को उनकी पार्टी का पक्का वोट भी नहीं मिल सका था। उन्होंने कहा कि वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह हर मामले पर हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। कोविड के दौरान दवाओं, किट और अन्य उपकरणों की खरीद तत्कालीन मुख्य सचिव विन्नी महाजन के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति द्वारा ही की गई थी, इसलिए उस समय की गई खरीदारी से उनका कोई लेना-देना नहीं था। यह सब निराधार आरोप हैं।
500 एकड़ जमीन दबाने पर भी जांच की मांग नहीं
पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पूर्व विधायक एनके शर्मा से पूछा कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के विधायक और जनता लैंड प्रमोटर्स के मालिक कुलवंत सिंह द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये पंचायती जमीनों को दबाने का मामला प्रकाश में आने के बाद अब तक कोई सवाल क्यों नहीं उठाया गया। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और वरिष्ठ नेता मजीठिया ने अब तक इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग क्यों नहीं की। इससे साफ है कि अकाली दल के अंदरूनी मामलों में आम आदमी पार्टी की सरकार से कुछ लेना-देना है।
विज्ञापन

कोट
ए और बी टीम कौन है, यह सबको पता है। हमें बताने की जरूरत नहीं है। सिद्धू पांच साल मंत्री रहे हैं, अगर उन्हें पता था कि विधायक कुलवंत सिंह ने 500 करोड़ रुपये की पंचायती जमीन कब्जाई है तो उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। सभी आरोप निराधार हैं। -एनके शर्मा, पूर्व अकाली नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें