मोहाली। जिले के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाइपर) ने राष्ट्रीय रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया। भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनआईआरएफ रैंकिंग की सूची जारी करते हुए नाइपर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सम्मानित किया।
गौरतलब है कि पिछले साल एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में नाइपर को चौथा स्थान मिला था। निरफ रैंकिंग पांच विभिन्न मापदंडों पर आधारित होती है। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले वर्षों में संस्थान अपने प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास करेगा। संस्थान अपने संकाय को मजबूत करने और संकाय-छात्र अनुपात में सुधार करने की तैयारी में है। संस्थान ने अपने संकाय सदस्यों, छात्रों और सभी स्टाफ सदस्यों को देश के सर्वश्रेष्ठ फार्मास्यूटिकल संस्थानों में से एक के रूप में स्थापित होने के लिए बधाई दी। संवाद