फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में कमजोर पड़ी कोरोना की रफ्तार.. मात्र 88 हुए संक्रमित, नहीं रुक रहा मौतों की सिललिसा, नौ और लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को करीब आठ हफ्तों के बाद कोरोना संक्रमण के मात्र 88 केस सामने आए, हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक बना हुआ है। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई और 322 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 2902 रह गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को संक्रमित होने वालों में डेराबस्सी के 11, ढकोली के 22, लालड़ू के दो, बूूथगढ़ का एक, घंडूआ से 16, खरड़ के नौ, बनूड़ का एक और मोहाली के 26 मामले शामिल हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 66494 पर पहुंच गई है। इसमें से 62629 ठीक हो गए हैं, जबकि 963 लोगों की मौत हुई है।
जिक्रयोग है कि कोरोना को मात देने के लिए प्रशासन की तरफ से कई स्तर पर काम किया जा रहा है। एक तरफ पूरे शहर में मिनी लॉकडाउन चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण मुहिम भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें