डेराबस्सी। मुबारकपुर पुलिस ने कासो ऑपरेशन अभियान के दौरान एक एक्टिवा सवार से देसी शराब की नौ बोतल पकड़ी हैं। हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपी एक्टिवा सवार एक्टिवा छोड़कर भाग गया। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह मुबारकपुर की ढेहा बस्ती के पास कासो ऑपरेशन के दौरान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जब उन्होंने एक एक्टिवा सवार को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया और एक्टिवा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने एक्टिवा की तलाशी ली तो उसमें चंडीगढ़ में बिकने वाली देसी शराब की नौ बोतल बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।