नयागांव में रात को सफाई करते कर्मचारी। संवाद
नयागांव। नगर परिषद नयागांव ने रात्रि सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत नगर परिषद ने अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाकर सफाई की। परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि दिन के समय सड़कों पर यातायात अधिक रहता है। इस कारण रात्रि के समय यह सफाई कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अब सड़कों और आसपास इस तरह की सफाई होने से लोगों को सुबह के समय स्वच्छ व शुद्ध वातावरण मिलेगा।
इस तरह जिले में रात्रिकालीन सफाई चलाने वाला नयागांव पहला नगर नरिषद बन गया है। डीसी कोमल मित्तल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दें। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक व लिफाफों का प्रयोग न करके, बाजार में खरीदारी करने जाते समय कपड़े का थैला साथ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान लोगों के सहयोग से ही सफल हो सकता है, इसलिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सहयोग कर खुले में सड़कों पर कूड़ा न फेंके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से विशेष सफाई टीमें तैनात की हैं जो प्रतिदिन रात्रि में सफाई का कार्य संभाल रही हैं ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।