मोहाली। जालंधर स्थित मकसूदां थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने शुक्रवार को एनआईए की स्पेशल अदालत में मामले संबंधी सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया। यह चालान दो आरोपियों राउफ अहमद मीर और उमेर रमजान निवासी पुलवामा जम्मू के खिलाफ पेश किया गया। इसमें बताया गया कि दोनों आरोपी इस्लामिक विचारधारा वाले आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद के सदस्य थे। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य देश के सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना व अशांति फैलाना था। दोनों पर अनलॉफुल एक्टिविटी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस कर चालान पेश किया किया गया है।
बता दें कि इससे पहले एनआईए ने दो आरोपियों फाजिल बशीर पिंचू व शाहीद क्यूम निवासी अवंतीपुरा पर केस दर्ज किया गया। ये दोनों जालंधर के सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहे थे। चार्जशीट में एजेंसी ने कहा है कि फाजिल बशीर पिंचू, शाहीद क्यूम, राउफ अहद मीर व उमेर रमजान ने अमीर नाजिर मीर और रसिक अहमद के सहयोग से मकसूदां थाने को निशाना बनाया था। यह आतंक की सारी योजना आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद के प्रमुख जाकिर रशिद भट्ट उर्फ जाकिर मूसा ने रची थी जिसकी 23-24 मई की रात सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी, इसलिए उसका नाम चार्जशीट से हटा दिया गया था।