फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 7 फुट उछलीं मां-बेटी, हादसा देख हर कोई हैरान-परेशान

Sat, 31 Aug 2019 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
हादसे की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली के  फेज 7 में सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार मां-बेटी को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राहगीर पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। फेज 9 में रहने वाली दविंदर कौर अपनी बेटी कृतिका सिंह के साथ सेक्टर 61 से अपने घर की ओर एक्टिवा पर लौट रही थीं। 

विज्ञापन


जब दोनों मां-बेटी फेज 7 में पहुंची तो पीछे से आती एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों करीब 6-7 फुट हवा में उछल कर चौक के दूसरी ओर जा कर गिरीं। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। फुटेज से साफ पता चलता है कि दुर्घटना कितनी गंभीर है।

डॉक्टरों के अनुसार गंभीर रूप से घायल दविंदर कौर के स्पाइन व दोनों टांगों में फ्रैक्चर है। वहीं उनकी बेटी कृतिका सिंह के सिर व पसलियों में चोट आई है। परिजन दोनों को इलाज के लिए पीजीआई ले गए। 
विज्ञापन


जहां कृतिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन दविंदर कौर की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना फेज 8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक का पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही कार चालक का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें